बदायूं

Budaun News: मकान बनवाने के लिए उधार लिए 13 लाख हड़पे

Connect News 24

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री की दुकान के मालिक से एक व्यक्ति ने 13 लाख रुपये हड़प लिए।

दुकानदार ग्राम नाधा निवासी प्रमोद कुमार के मुताबिक कुछ समय पहले उनके गांव के इंगसाब गुप्ता ने एक प्लॉट खरीदने के लिए उनसे 13 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने सारा पैसा चेक के माध्यम से दिया था। इसके अलावा वह मकान बनवाने के लिए चार लाख रुपये का सामान भी ले गया था। कई बार उससे रुपये मांगे लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इस संबंध में प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इंगसाब गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button