Budaun News: पलटे ट्रक से 135 पेटियां चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:58 AM IST
कादरचौक। गंगापुर मोड़ पर 17 फरवरी को पलटे ट्रक से पेटियां चोरी होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
हरियाणा के भिवानी जिले के कोहार निवासी सत्यवीर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर हैं। 17 फरवरी को उनकी कंपनी ने दादा भोला रोड कैरियर के माध्यम से एक ट्रक किराये पर लिया था। ट्रक मालिक नरेंद्र सिंह ने चालक अशोक कुमार को ड्यूटी पर भेजा था। उस ट्रक में गुजरात के कांडला से इमामी एग्रोटेक लिमिटेड कंपनी का सामान लोड करवाकर बरेली भेजा गया था। उनके पास सारे कागजात मौजूद हैं। रास्ते में कादरचौक के नजदीक गंगापुर मोड़ पर ट्रक पलट गया था। ट्रक में 2440 पेटियां लदी थीं जिसमें रखे सामान की कीमत करीब 36.97 लाख रुपये थी जब वह मौके पर पहुंचे तो ट्रक से 135 पेटियां गायब थीं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


