बदायूं

Budaun News: 22.55 करोड़ रुपये से नगर निकायों में हाेंगे कई कार्य

Connect News 24

डीएम ने अधिशासी अधिकारियों के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने नगर निकायों के ईओ के साथ में कलक्ट्रेट में बैठक की। इसमें नगर निकायों में कराए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए है कि 15वें वित्त आयोग के 22.55 करोड़ रुपये से नगर निकायों में प्रमुख काम को पहले किया जाएगा। किसी भी कार्य की दरों में अंतर न हो।

डीएम मनोज कुमार ने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि वे कार्यों की प्राथमिकता का क्रम निर्धारित करें। कोई भी कार्य विवादित नहीं होना चाहिए। नगर निकायों का मुख्य कार्य पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था व जल निकासी है। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरि मानते हुए आवश्यकताओं का मूल्यांकन कर उसी के अनुरूप कार्य कराए जाएं।

डीएम ने कहा कि किसी भी कार्य के लिए व क्रय की जाने वाले उपकरणों या सामग्री के लिए नगर निकायों की दरों में भिन्नता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक नगर निकाय में यातायात की व्यवस्था के लिए जेबरा क्रॉसिंग बनाए जाने के लिए भी कहा। साथ ही जिन नगर निकायों में कई वर्षों से हाउस व वाटर टैक्स की दरों का पुनः निर्धारण नहीं किया गया है, उसे भी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button