बदायूं
Budaun News: एक साल में बढ़ गए 24 ब्लैक स्पॉट
बदायूं। जिले में ब्लैक स्पॉट को लेकर हमेशा लापरवाही सामने आती रही है। हर साल ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाते हैं, लेकिन वहां सुधार के काम नहीं हो पाते। तीन साल में चिह्नित ब्लैक स्पॉट की बात करें तो घटने के बजाय इनकी संख्या बढ़ती जा रही हैै।
वर्ष 2020 में जिले में ब्लैक स्पॉट की संख्या 35 थी। वर्ष 2021 में यह घटकर 14 रह गए, लेकिन दिसंबर 2022 में हुए सर्वे में इनकी संख्या बढ़कर 38 हो गई। इस साल अब तक सर्वे नहीं हुआ है। संवाद