बदायूं

Budaun News: लेखपालों ने तहसील में दिया धरना, किया कार्य बहिष्कार

Connect News 24

Accountants staged a protest in the tehsil, boycotted work

सदर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद

लेखपाल कुलदीप के निलंबन का विरोध, 25 सूत्री मांगें रखीं

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। लेखपाल कुलदीप भारद्वाज को निलंबित करने के विरोध में लेखपालों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्य का भी बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने तहसील स्तरीय 25 सूत्री मांगों को भी रखा।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले चल रहे धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए श्योदान सिंह ने कहा कि हमारी सभी मांगें एसडीएम स्तर से निस्तारित होने योग्य हैं। आरोप लगाया कि एसडीएम ने तहसील मंत्री कुलदीप भारद्वाज को द्वेष भावना से प्रेरित होकर निलंबित किया है। एडीएम प्रशासन के जांच में कुलदीप को निर्दोष बताने पर भी उन्हें बहाल नहीं किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि निलंबन की कार्रवाई लेखपालों को प्रताड़ित करने व लेखपाल संघ को कमजोर करने के लिए की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव, जिलामंत्री कमल कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र शाक्य, तहसील मंत्री कुलदीप भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, हरीशचंद्र वर्मा, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button