बदायूं

Budaun News: अजय नगर अध्यक्ष, आलोक अग्रवाल महामंत्री बनाए गए

Connect News 24

Ajay Nagar President, Alok Aggarwal was made General Secretary

उझानी में व्यापार मंडी के रविकांत गर्ग के साथ मौजूद नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत- संगठन

बदायूं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष रविकांत गर्ग के यहां पहुंचने पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। उनकी मौजूदगी में नगर कमेटी के लिए अजय कुमार को अध्यक्ष और आलोक अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय को जिला संरक्षक और प्रदीप गोयल को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने व्यापार हित में आवाज उठाने के लिए सामूहिक सहयोग पर जोर दिया। कहा कि व्यापारियों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर दीपक सिंघल, मुकेश वार्ष्णेय, रवि अग्रवाल, पवन गुप्ता, अशोक भंडारी, अनिल वर्मा, अभिषेक वार्ष्णेय, ब्रजेश कुमार आदि व्यापारी मौजूद थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button