बदायूं

Budaun News: मेहंदी सजाओ प्रतियोगिताओं की धूम

Connect News 24

mehndi decorating competitions

बिल्सी के महेश बाल इंटर कॉलेज में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

कई स्कूलों में किया गया आयोजन, अव्वल रहे बच्चे पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कक्षा सात से कक्षा 12 तक की छात्र-छात्राओं की मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

निर्णायक मंडल ने शिवी को प्रथम, अंशुल को द्वितीय व महवीस को तृतीय स्थान के लिए चुना। प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आलोक सक्सेना, नरेश चंद्र, कुटमा देवी, ध्रुवराज सिंह, आरोही, मीनाक्षी, नेहा राठौर, अनीता सोमानी आदि मौजूद रहे।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बच्चों ने कागज पर मेहंदी से विभिन्न प्रकार की सुंदर आकृतियां बनाई। इसमें कक्षा तीन से मानवी तोमर, कक्षा चार से अली हुसैन, कक्षा पांच से रश्मि, कक्षा छह से सृष्टि सागर, कक्षा सात से आस्था चौहान तथा कक्षा आठ से तान्या वार्ष्णेय ने पहला स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, कीर्ति गुप्ता, मोहिनी सिंह, अमित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

एसकेएलएम स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में कीर्ति व वर्षा राजपूत ने प्रथम, शिक्षा बघेल, ईशा गौतम, साक्षी चौहान, विशेष कुमार ने द्वितीय एवं अंबिका राघव, पारुल राजपूत, वंशिका चौहान, हिमांशु बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमडी पीडी सिंह एवं प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

बांस बरोलिया स्थित श्री बालाजी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में कक्षा तीन से आठ तक की छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राइमरी वर्ग में अनीसा ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और आनवी ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में ज्योति ने पहला, विपाशा ने दूसरा और समृद्धि ने तीसरा स्थान पाया। विश्वजिता, प्रमोद कुमार सक्सेना, अजीत कुमार सक्सेना, राजेश कुमार सिंह, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।

बिल्सी के महेश बाल इंटर कॉलेज में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

बिल्सी के महेश बाल इंटर कॉलेज में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button