बदायूं

Budaun News: बस की टक्कर से व्यापारी की मौत

Connect News 24

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उझानी रोड पर एक रोडवेज बस की टक्कर से फर्नीचर व्यापारी की मौत हो गई। फर्नीचर व्यापारी जमशेद (23) पुत्र कौशर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वेदोटोला का रहने वाला था। उसकी उझानी रोड पर बाला जी मंदिर के नजदीक फर्नीचर की दुकान है।

बताते हैं कि दोपहर बाद वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से जमशेद को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button