बदायूं

Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र-छात्रा घायल

Connect News 24

Bike rider injured in truck collision

सड़क हादसे में घायल छात्रा। संवाद

कुंवरगांव (बदायूं)। ट्रक की टक्कर से दो छात्र-छात्रा घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर चकोलर निवासी छात्र चमन पुत्र प्रमोद कुमार और आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी राखी पुत्री अमर सिंह शुक्रवार दोपहर बाइक से कॉलेज से लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर उसका चालक और हेल्पर पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद लोग एंबुलेंस को कॉल करते रहे लेकिन नहीं लगी। इससे पुलिस ने दोनों को ऑटों में बैठाकर जिला अस्पताल भेजा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button