बदायूं

Budaun News: छात्रों को शिक्षा देने के साथ संस्कारित भी बनाएं शिक्षक

Connect News 24

Along with educating students, make teachers cultured

नन्नूमल जैन कॉलेज में शिक्षकों की बैठक लेते एसडीएम जीत सिंह राय। संवाद

(फोटो-04)

नन्नूमल जैन कॉलेज में एसडीएम ने ली शिक्षकों की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। हमारे देश में युवाओं की संख्या 60 प्रतिशत से भी अधिक है। अगर हम युवाओं को शिक्षित करने के साथ संस्कार देने में कामयाब होते हैं तो देश से सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। यह बात सोमवार को नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षकों की बैठक में एसडीएम जीत सिंह राय ने कही।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें, जिससे कि वे योग्य नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि आज किसी भी छात्र से भविष्य के बारे में जानकारी ली जाती है तो वह कहता है कि इंजीनियर, डाॅक्टर, आईएएस बनना चाहता है। कोई भी यह नहीं कहता कि उसे शिक्षक बनना है। यह सोचने की बात है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुरु-शिष्य संबंधों में मधुरता नहीं दिखती। इस परंपरा को वापस लाने के लिए शिक्षकों को प्रयास करना चाहिए तो अभिभावकों को भी सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था थी। गुरु को छात्र अपना आदर्श मानते थे। आज फिर उसी भाव को जगाने की जरूरत है। इसमें शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

इसी उद्देश्य को लेकर वह क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि कोई कार्य तभी पूरा होता है जब उसके लिए प्रयास शुरू किए जाएं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ.राजकमल गुप्ता, रामवीर सिंह, सुमन रानी, राजीव शर्मा, चंद्रशेखर, राजनाथ सिंह, हेमेंद्र पाल सिंह, मुन्ना लाल शाक्य, अजय गिरि, सुधाकर शर्मा, सोहिल खान, देवेंद्र कुमार गुप्ता, महेश बाबू शर्मा, विमल कुमार, अभिषेक गुप्ता, लवकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button