बदायूं

Budaun News: एंबुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की गई जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Fri, 25 Aug 2023 02:16 AM IST

बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक निजी एंबुलेंस की टक्कर से लगने से साइकिल सवार किशनपाल (65) की मौत हो गई। किशनपाल कस्बे से खाद और दवा लेकर गांव लौट रहे थे। परिवार वाले उसी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया था।

ग्राम सर्वा निवासी किशनपाल खेतीबाड़ी करते थे। वह रोजाना रात को गल्ला मंडी में चौकीदारी भी करते थे। बुधवार शाम किशनपाल साइकिल लेकर खाद और कीटनाशी दवा लेने बिसौली आए थे। बताते हैं कि वह शाम करीब 7:30 बजे घर लौट रहे थे। उनकी साइकिल रास्ते में पहुंची थी। तभी चंदौसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही निजी एंबुलेंस से टक्कर लग गई। इससे किशनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को घेर लिया और सूचना पर वृद्ध के परिजनों दी। बाद में उसी एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया था। देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक बुजुर्ग की चार बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। वह पत्नी भगवानदेई के साथ रह रहे थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button