बदायूं

Budaun News: नौ दिन में होंगी कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं

Connect News 24

बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर कक्षा नौ व 11 की वार्षिक और कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड ने तिथि का निर्धारण कर नौ दिन के अंदर परीक्षाएं कराने को कहा है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों से 13 से 22 जनवरी के बीच परीक्षाएं कराने को कहा है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराने के लिए जल्द ही केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। बोर्ड कार्यालय की ओर से इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं कराने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वे कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं 13 जनवरी से 22 जनवरी के बीच करा लें।

इसी अवधि में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी कराई जाएं। प्रभारी डीआईओएस सीपी सिंह ने बताया कि बोर्ड कार्यालय से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इस बारे में सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है, ताकि समय से परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकें। इसके बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय मिल जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button