बदायूं
Budaun News: छत पर शराब पीने से मना करने पर पीटा
उझानी। कछला कस्बे के वार्ड नंबर-छह निवासी हरी सिंह बुधवार शाम दुकान बंद करके घर पहुंचा तो पड़ोस की छत पर दो-तीन लोग शराब पीते मिले। अरोप है कि मना करने पर युवकों ने हरी सिंह को घेर कर पीटा। पिटाई से घायल हरी सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली आकर तहरीर दी है। संवाद