बदायूं

Budaun News: भाजपा नेता को बंदरों ने दौड़ाया, गिरकर हुए घायल

Connect News 24

बिल्सी। भाजपा नेता को बंदरों ने उस समय दौड़ा दिया, जब वह घर के पास बने शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। सीढि़यों से गिरने से वे घायल हो गए। उनका नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।

मोहल्ला संख्या पांच निवासी विवेक राठी बीते दिन घर के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गए। तभी मंदिर में बैठे कई बंदरों ने उनको घुड़की दे दी। जिससे वह घबरा गए और मंदिर की सीढि़यों से उनका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनका नगर के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button