Budaun News: हाईवे पर नील गाय से टकराई बाइक, शिक्षामित्र घायल

घायल शिक्षामित्र प्रदीप कुमार। संवाद
बिल्सी। स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे शिक्षामित्र की बाइक हाईवे पर अचानक आई एक नील गाय से टकरा गई। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार माथुर पुत्र रामवीर माथुर सहसवान ब्लाॅक क्षेत्र के गांव खैर स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र हैं। वह स्कूल में पढ़ाने के बाद बाइक से वापस बिल्सी घर को लौट रहे थे। तभी कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव रफीनगर के निकट आते ही अचानक एक नील गाय तेज रफ्तार के साथ सड़क को क्राॅस करने लगी। ऐसे में प्रदीप कुमार की बाइक उस नील गाय से टकरा गई। ऐसे में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने इलाज के लिए उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। संवाद