रामपुर

Rampur News: कुत्ते को उठाकर ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 10 बजे ऐतिहासिक शिव मंदिर चंदेन से जलाभिषेक कर घर लौट रहे भाजपा नेता अमित होंडा ने गन्ने के खेत से निकलते हुए तेंदुआ देखा। तेंदुआ एक कुत्ते को दबोचकर फिर खेत में घुस गया। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना मंदिर कमेटी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की लेकिन, तेंदुआ नहीं दिखा।

नगर की महेश गार्डन कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अमित हांडा सोमवार रात जलाभिषेक कर कार से लौट रहे थे। इस दौरान मंदिर से करीब 200 मीटर दूर निकलने पर गन्ने के खेत से एक तेंदुआ निकलकर सड़क पर आया और कुत्ते को दबोचकर खेत में घुस गया। सूचना पर मंदिर कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सूचना वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तेंदुआ नजर नहीं आया। तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button