बदायूं

Budaun News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Connect News 24

Youth dies due to high tension line, villagers block it

ग्रामीणों को समझाते प्रशासन अ​धिकारी। संवाद

खेत पर रखवाली करने गया था सुमित, रास्ते में टूटी पड़ी थी हाईटेंशन लाइन

एसडीएम, पावर कारपोरेशन के अधिकारी पहुंचे, समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गंडाह गांव में सोमवार को खेत में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 28 वर्षीय सुमित अग्निहोत्री उर्फ कल्लू की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक और पावर काॅरपोरेशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। अधिशासी अभियंता ने लापरवाह लाइनमैनों को हटाने का आश्वासन दिया है।

हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। सुमित अग्निहोत्री उर्फ कल्लू पुत्र सुरेंद्र खेत पर जा रहा था। रास्ते में एक खेत में हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी थी। जिसकी चपेट में वह आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। बाद में वहां भीड़ लग गई।

ग्रामीण हंगामा करने लगे और बाद में सड़क पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर सौरभ सिंह और क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह के बेटे ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की मांग पर अधिशासी अभियंता राम निहाल वर्मा, जेई और एसडीओ भी आ गए। ग्रामीणों ने कहा कि लाइन कई बार टूट चुकी है। गंडाह गांव के राजाराम और नजदीकी गांव दियोनी के दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने लापरवाह लाइनमैनों को हटाने और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा सका।

कनकपुर और भटौली में तीन दिन से बिजली नहीं

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली और कनकपुर में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं है। इससे गुस्साए ग्रामीण रविवार रात एकत्र होकर समरेर के विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि नजदीकी गांव में लगातार बिजली आ रही है। वहां रहने वाले लाइनमैन उनके गांव की बिजली गुल करके अपने गांव से जोड़ देते हैं। रात उन्होंने बिजली देने से ही मना कर दिया। इस पर अधिकारियों से लाइनमैनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों को समझाते प्रशासन अधिकारी। संवाद

ग्रामीणों को समझाते प्रशासन अधिकारी। संवाद

ग्रामीणों को समझाते प्रशासन अधिकारी। संवाद

ग्रामीणों को समझाते प्रशासन अधिकारी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button