बदायूं

Budaun News: गलत हरकतों के चलते दो बार निलंबित हो चुका है बीएसए दफ्तर का बाबू

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST

बदायूं। सिलहरी के कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक के साथ धोखाधड़ी करने वाला बीएसए कार्यालय का बाबू राकेश कुमार उपाध्याय अपनी गलत हरकतों के चलते दो बार निलंबित हो चुका है। कई बार कार्यालय में शराब पीकर उत्पात मचा चुका है। बीएसए और कर्मचारियों से अभद्रता भी कर चुका है। शिक्षकों के ट्रांसफर के मामलों में भी बड़ी गड़बड़ी कर चुका है। एक डिस्पैच नंबर से दो-दो नियुक्ति पत्र दे चुका है। अब शिक्षक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू राकेश कुमार उपाध्याय ने कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार शर्मा के प्रपत्रों को एडिट करवाकर 29 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन कर दिया था। गनीमत रही थी कि शिक्षक को समय पर उसकी जानकारी हो गई और इतना बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। अन्यथा बाबू लोन लेकर शिक्षक को बर्बाद ही कर देता। बाबू राकेश कुमार उपाध्याय अपनी गलत हरकतों की वजह से पहले से चर्चाओं में है।

जून 2017 में यहां बीएसए प्रेमचंद यादव तैनात थे। तब बाबू शराब पीकर दफ्तर आया था। उसने बीएसए के कक्ष में घुसकर उनसे गालीगलौज कर दी थी। उस वक्त बाबू पर शिक्षकों से सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप था। इसके बाद उसने नशे में गाड़ी चलाकर दो सिपाहियों को घायल कर दिया था। इस संबंध में कादरचौक थाने में एफआईआर दर्ज है। बीएसए ने गालीगलौज करने पर उसे निलंबित कर दिया था।

फरवरी 2019 में शिक्षकों के ट्रांसफर के मामले में बाबू ने बड़ी गड़बड़ी की थी। उसने एक डिस्पैच नंबर से दो नियुक्ति पत्र दे दिए थे। पांच-छह शिक्षामित्रों का एक ही विद्यालय में ट्रांसफर कर दिया था। कई शिक्षकों के विद्यालय बदल दिए थे। उस वक्त बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने उसका वरिष्ठ लिपिक से कनिष्ठ लिपिक पर डिमोशन कर दिया था। उसी दौरान बाबू ने बरातेगदार के स्कूल में नशे में शिक्षक से अभद्रता कर दी थी। इससे पहले भी कार्यालय की एक महिला कर्मचारी से अभद्रता करने के आरोप में बाबू निलंबित हो चुका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button