Pilibhit News: नींद न आए और नहीं लगे काम में मन तो डॉक्टर को दिखाएं

मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम में जानकारी देते । संवाद
पीलीभीत। मन उदास रहता है, नींद नहीं आती, किसी काम में मन नहीं लगता, उलझन बनी रहती है, अगर ऐसे किसी लक्षण का आभास हो तो उसे नजरअंदाज न करें, यह अवसाद के लक्षण हैं। घबराएं नहीं तुरंत मानसिक चिकित्सक को दिखाएं। थोड़ा सी जागरूकता और इलाज से आप ठीक हो जाएंगे। कुछ ऐसी जानकारी विश्व मानसिक दिवस पर मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर में चिकित्सकों ने दी।
शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने किया। इसके बाद यशिता ने मां सरस्वती की वंदना और रोहित ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मानसिक स्वास्थ्य कर्मी दीपमाला, सुजाता देव, जतिन, जैनेंद्र ने इस बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. छत्रपाल, डॉ. नेमी, डॉ. पल्लवी सक्सेना, डॉ. देवेंद अस्थाना, जुबेर, अफसर, अमित आदि मौजूद रहे।



