Budaun News: अलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगिता में बदायूं अव्वल, शूटिंग में मुरादाबाद

प्रतियोगिता में रस्सी पर चलते प्रतिभागी। संवाद
बदायूं। पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार को पुलिस की तीन दिवसीय 48वीं अंतरजनपदीय एफिसिएंसी रेस और शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पहले दिन ही बदायूं अलार्म एफिसिएंसी रेस में अव्व्ल रहा। वहीं, शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद प्रथम स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर करीब 12 बजे हुआ। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सभी टीमों के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में जोन के आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया है।
बदायूं पुलिस के मुख्य आरक्षी रूप किशोर शर्मा, आरक्षी सुमित बंसल, प्रमोद, इंद्रजीत और शैलेंद्र ने सबसे कम समय में अलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगिता अपने नाम की। शूटिंग प्रतियोगिता में सौ गज से फायरिंग में मुरादाबाद के आरक्षी फतेह सिंह पहले स्थान पर रहे, जबकि बदायूं के मुख्य आरक्षी रूप किशोर शर्मा दूसरे और बदायूं के ही आरक्षी मोहम्मद दानिश तीसरे स्थान पर रहे।
इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह समेत सभी सीओ, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे। वहीं निर्णायक मंडल में सुरेश त्यागी, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गोकरन धामी, गौरव त्यागी, मधु कश्यप मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में रस्सी पर चलते प्रतिभागी। संवाद



