बदायूं
Budaun News: बदायूं के युवक की एटा में मौत
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला सुखदेव निवासी लटूरी सिंह के घर पर कार्य करने वाले युवक रामप्रकाश मौर्य (40) निवासी गांव रजोला थाना उसहैत, जिला बदायूं की सोमवार देर शाम मौत हो गई। लटूरी सिंह ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि रामप्रकाश को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। सोमवार को खेत पर कार्य करते समय दौरा पड़ने पर पानी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि लटूरी सिंह युवक को पहले सीएचसी लेकर गया था। वहां मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद