बदायूं

Budaun News: बिसौली में युवक की गोली मारकर हत्या, आलू के खेत में मिला शव

Connect News 24

Youth shot dead in Bisauli, dead body found in potato field

बिसौली कोतवाली क्षेत्र में अतरपुरा और करखेड़ी रोड पर लगी भीड़भाड़। संवाद

बिसौली/बगरैन। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरपुरा और करखेड़ी के बीच सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव आलू के खेत में मिला। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस का अनुमान है कि सोमवार रात युवक को कहीं से यहां लाया गया। हत्यारों ने पहले आलू के खेत में उसे पीटा और फिर सीने पर गोली मार दी। खेत में कई जगह खून बिखरा था और फसल टूटी थी। शरीर पर चोटों के निशान थे। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया।

मंगलवार सुबह अतरपुरा-करखेड़ी गांव के बीच सड़क किनारे आलू के खेत में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह स्थानीय लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आलू का खेत ग्राम अहरौला निवासी पप्पू का है। युवक के पूरे शरीर पर मिट्टी लगी थी। सीने पर गोली लगने का निशान है। सीने व सिर में गंभीर चोटें हैं। गले में अंगोछा कसा था। खेत में कई जगह आलू की क्यारियां और मेड़ टूटी थी। कई जगह खून भी पड़ा मिला। अनुमान है कि युवक की हत्यारोपियों से काफी गुत्थमगुत्था भी हुई थी। हत्यारों की संख्या भी तीन-चार रही होगी।

युवक के दाहिने हाथ की कलाई पर गुड्डू, अंकुल जबकि बायें हाथ की कलाई पर धर्मेंद्र गुदा है। उसके सीने पर भी दाहिनी ओर जय बजरंग बली गुदा है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

जर्सी पर लगा था भाकियू का बिल्ला

युवक की जर्सी के ऊपर भारतीय किसान यूनियन का बिल्ला लगा मिला है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद युवक सोमवार को भाकियू की बिसौली में हुई महापंचायत में हिस्सा लेने आया था। महा पंचायत को भाकियू नेता राकेश टिकैत ने संबोधित किया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button