बदायूं

Budaun News: मदरसे के मौलाना ने बच्चे को पीटा, रिपोर्ट

Connect News 24

ककराला। कस्बे में एक मदरसे के मौलाना ने छात्र को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के वार्ड नंबर 25 निवासी रुकसान अली का कहना है कि उनका बेटा अबूजर (12) दारुल उलूम में पढ़ता है। वह अपने पिता को खाना देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मौलाना बिलाल ने कुछ छात्रों को भेजकर उनके बेटे को मदरसे में बुलवा लिया और उसकी लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की। बिजली की केबल से भी पीटा, जिससे अबूजर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उन्होंने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button