बदायूं

Budaun News: बदले गए वीसीबी, कई घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

– पावर कॉरपोरेशन ने सुबह 11 से शाम चार बजे तक का जारी किया था अलर्ट

– सुबह दस बजे बंद कर दी गई बिजली, रात नौ बजे तक शुरू नहीं हुई आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मीरा जी विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदले जाने के कारण देर रात तक काम चलता रहा। ऐसे में कई मोहल्लों की बिजली ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रविवार को पावर कॉरपोरेशन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। इसके तहत बताया गया था कि सोमवार दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदले जाएंगे। इस दौरान बिजली व्यवस्था ठप रहेगी। इसके विपरीत शहर के लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब दस बजे बिजली गुल हो गई और फिर रात नौ बजे तक सप्लाई बहाल नहीं हुई।

कुछ लोगों का कहना है कि सुबह 11 बजे से काम शुरू होना बताया गया था लेकिन यह कार्य करीब एक बजे शुरू हो पाया और देर रात तक चलता रहा। बताते हैं कि रात नौ बजे तक तीन फीडर के वीसीबी ही बदले जा सके। इससे मीरा जी चौकी से लेकर प्रोफेसर कॉलोनी, श्यामनगर, श्रीराम नगर कॉलोनी और पथिक चौक समेत कई मोहल्लों में बिजली गुल रही।

इस दौरान लोगों को गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। देर रात तक इन मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा।

वीसीबी बदले जाने के दौरान छोटा-छोटा काम होता है। पुराने पैनल को हटाना पड़ता है, नए को जोड़ना पड़ता है। उससे केबल जोड़नी पड़ती है। पूरा कार्य ध्यान से करना पड़ता है। कहीं छोटी से गलती हो जाए तो बड़ी दिक्कत हो जाती है। लोगों की बिजली समस्या खत्म करने के लिए ही वीसीबी बदली जा रही है।

– अभिषेक कुमार, अधिक्षण अभियंता पावर कॉरपोरेशन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button