Budaun News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र

उझानी में अधिशासी अभियंता से बात करते उपभोक्ता। संवाद
एक्सईएन से भेंट कर दिक्कत बताई, नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। बिजली कटौती से परेशान काफी संख्या में उपभोक्ता भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष मोहित राज शर्मा उर्फ मोनू के साथ घंटाघर चौराहे पर इकट्ठा हुए। बाद में बिजली उपकेंद्र को घेर लिया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक उपभोक्ता उपकेंद्र पर ही डटे रहे। अधिशासी अभियंता अश्वनि वर्मा को समस्या बताई। साथ ही नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की।
भाजपा नेता मोहित शर्मा ने बताया कि रात में पांच घंटे भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है तो दिन में ट्रिपिंग के कारण दिक्कत आती है। उपभोक्ताओं ने 24 घंटे में सप्लाई ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। घेराव के दौरान पंकज कुमार,गोपी बल्लभ शर्मा, रोहन शर्मा, सचिन सक्सेना, कौशलेंद्र सिंह, अरुण शर्मा, आलोक अग्रवाल, अमित मिश्रा, जीतू अरोरा, अंकित वार्ष्णेय ,आशीष वार्ष्णेय, एसपी गुप्ता, मनु गुप्ता ,मोहम्मद साजिद अंसारी, मोन्टी वार्ष्णेय, मधुर सचदेवा और अरुण भूषण मौजूद रहे।