बदायूं

Budaun News: पांच एमओआईसी का स्पष्टीकरण तलब

Connect News 24

Explanation of five MOIC called

कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम मनोज कुमार ने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने पर पांच एमओआईसी का स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेगा, उसको सम्मानित किया जाएगा। जिले में कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए।

डीएम मनोज कुमार ने कहा कि मरीज को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानें, उसकी सेवा करें। उन्होंने कहा कि जो परिवार बच्चों के टीकाकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं उनकी काउंसलिंग कराई जाए। अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित व सम्मानित करें। डाटा फीडिंग और अपलोडिंग नियमित रूप से कराएं।

उन्होंने एक कदम सुपोषण की ओर अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले से कुपोषण को खत्म करने में सभी सहयोग करें। विभागीय अधिकारी ई-कवच पर डाटा अपलोड भी कराएं। संस्थागत प्रसव को बढ़ाएं। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान कराएं।

डीएम ने खराब प्रगति पर एमओआईसी बिल्सी, दहगवां, आसफपुर, इस्लामनगर, जगत से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अच्छा कार्य करने पर एमओआईसी उसावां को प्रोत्साहित किया।

सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने कहा कि एमओआईसी नियमित टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान का सर्वे कराएं। नियमित टीकाकरण में मई 2023 में जिले की प्रगति 86 फीसदी है और नियमित टीकाकरण में जिला मंडल में दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में 5823 मरीज उपचाराधीन है। 714 मरीजों का संस्थाएं और व्यक्ति बेहतर देखभाल कर रहे हैं। इस दौरान पल्स पोलियो अभियान, आयुष्मान कार्ड, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना समेत कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंदु कांत, डॉ. कौशल गुप्ता, डीपीएम डॉ. केके शर्मा, डब्ल्यूएचओ से डॉ. पल्विन, यूनिसेफ सुभाष सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button