बरेली

सड़क हादसे में तीन की मौत: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही बेवा हुई मिशबा, रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया

Connect News 24

Three people including woman died due to tractor crashed tempo in Bareilly

बरेली-नैनीताल हाईवे पर हुआ हादसा
– फोटो : अमर उजाला

बरेली के देवरनिया क्षेत्र में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सेमीखेड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार रफीक की पत्नी वानो, पुत्री अंगूरी और टेंपो चालक खादिम की मौत हो गई। रफीक के परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। 

टेंपो चालक खादिम उर्फ नन्हे की एक माह पहले ही आंवला के गांव बरखेड़ा मिशबा अंसारी से शादी हुई थी। हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही मिशबा की गृहस्थी उजड़ गई। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। खादिम एक बहन व तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था।

रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया

सड़क हादसे ने सबसे ज्यादा सदमा रफीक के परिवार को दिया है। उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई तो परिवार के दूसरे सदस्यों की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी…

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button