बदायूं

Budaun News: महिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार की कमिश्नर से शिकायत

Connect News 24

Complaint to the commissioner about corruption prevalent in women's hospital

मंडलायुक्त बरेली को ज्ञापन सौंपते ध्रुव देव गुप्ता। स्रोत-स्वयं

बदायूं। सोमवार को युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने बरेली जाकर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें बदायूं के महिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने की गुहार लगाई गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि महिला अस्पताल में बिना रिश्वत प्रसव नहीं कराए जाते हैं। गर्भवतियों और तीमारदारों को इस कदर परेशान किया जाता है कि वे रिश्वत देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। अस्पताल स्टाफ गर्भवतियों पर निजी अस्पतालों में प्रसव कराने का दबाव बनाता है। इस मौके पर अचल गुप्ता, अंकित मौर्य, रजत सैनी, अजमल खान, सलमान गद्दी, रोहित कुमार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button