Schools

SBI में निकले 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत भरें फॉर्म

Connect News 24

SBI CBO Recruitment 2023 Last Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जॉब करना चाहते हैं तो सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर निकली भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार है. अगर किसी वजह से अभी तक अप्लाई न कर पाए हों तो अब फॉर्म भर दें. आज के बाद एप्लीकेशन लिंक बंद हो जाएगा. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 5280 पद पर भर्ती होगी. जानते हैं इनका डिटेल.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा के आयोजन की तारीख अभी आयी नहीं है. मोटे तौर पर ये कहा जा सकता है कि रिक्रूटमेंट एग्जाम जनवरी 2024 के महीने में आयोजित किया जाएगा. बेहतर होगा लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने कसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो. इतना ही नहीं मेडिकल, सीए, इंजीनियरिंग जैसी डिग्री लिए कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं. अगर एज लिमिट की बात करें तो ये 21 से 30 साल के बीच है. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

शुल्क कितना देना होगा

अप्लाई करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस नहीं देनी है. सेलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों में पूरा होगा. ऑनलाइन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव), स्क्रीनिंग और इंटरव्यू. सभी चरण पास करने वाले का सेलेक्शन ही फाइनल होगा.

सैलरी कितनी मिलेगी

इन पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को 36000 रुपये से लेकर 63000 रुपये तक सैलरी हर महीने मिलेगी. इसके अलावा बहुत से एलाउंस भी दिए जाएंगे. जैसे हाउस रेंट, डियरनेस एलाउंस, मेडिकल, ट्रैवलिंग एलाउंस, पेट्रोल एलाउंस वगैरह. 

यह भी पढ़ें: IBPS RRB परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button