बदायूं

Budaun News: पोस्टमार्टम के दौरान विवाहिता की निकाल ली आंखें, शव देखकर मायके वाले रह गए दंग

Connect News 24

doctor took out the eyes of the dead body during post mortem in budaun

मृतका का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला में रविवार को विवाहिता पूजा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके वालों ने जब शव देखा तो वे दंग रह गए। उन्होंने डॉक्टरों पर विवाहिता की आंखें निकाल लेने का आरोप लगाया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी गंगाचरण ने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब चार माह पहले ग्राम रसूला निवासी जोगेंद्र के साथ की थी। उनका आरोप है कि जोगेंद्र दहेज में दो लाख रुपये और बाइक मांग रहा था। 

मांग पूरी न होने पर वह पूजा का उत्पीड़न कर रहा था। उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि रविवार दोपहर उसने हत्या कर पूजा का शव फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने सोमवार दोपहर पूजा के शव का पोस्टमार्टम कराया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button