Budaun News: लालकुआं-बरेली सिटी के बीच संरक्षा ऑडिट आज
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में संरक्षा ऑडिट शुरू हो गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे की टीम ने सोमवार को काठगोदाम-लालकुआं रेल खंड का संरक्षा ऑडिट किया।
मंगलवार को लालकुआं-बरेली सिटी के बीच संरक्षा ऑडिट किया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी आरएस रनोट के नेतृत्व में मुख्य ट्रैक इंजीनियर जेके पहावा, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर सुमीत भटनागर, मुख्य रोलिंग स्टाॅक इंजीनियर मनीष राजवंशी, मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर जेपी मीना, मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक गौरव गौड़, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (इंजीनियरिंग) मानवेंद्र सिंह, उपमुख्य संरक्षा अधिकारी (यातायात) जीसी गुप्ता की टीम संरक्षा ऑडिट के लिए पहुंची है। सोमवार को संरक्षा ऑडिट के दौरान इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नीतू भी टीम के साथ रहीं। संवाद