बदायूं

Budaun News: डिप्टी सीएम के आदेश के बाद बेसहारा महिला के आवास का निर्माण शुरू

Connect News 24

Construction of destitute woman's house started after the order of Deputy CM

कन्यावती व अन्य परिजनो से बात करते सदर तहसीलदार करनवीर सिंह। संवाद

बाधा पैदा कर रहे थे दबंग, खुद तहसीलदार मौके पर डटे

संवाद न्यूज एजेंसी

कुंवरगांव। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को गरीब बेसहारा कन्यावती को मिले प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य अपने सामने शुरू कराया। प्रशासन के तीखे तेवर को देखकर दबंग मौके पर नहीं आए। तहसीलदार ने कहा कि किसी दबंग ने निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।

तहसील सदर क्षेत्र के गांव मोंगर निवासी कन्यावती पत्नी प्रेमपाल गरीब बेसहारा है, पिछले दिनों उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ। आवास बनाने के लिए धनराशि भी शासन से जारी कर दी गई, लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने निर्माण कार्य में अड़चन पैदा कर दी। कन्यावती के जिला प्रशासन से कई बार फरियाद करने के बाद भी उसकी समस्या दूर नहीं हुई।

दबंगों द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। मजबूरन पिछले दिनों कन्यावती डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दरबार में लखनऊ पहुंचीं। कन्यावती ने डिप्टी सीएम को अपनी व्यथा सुनाई। डिप्टी सीएम ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर आवास का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने महिला को अपना मोबाइल नंबर भी दिया था और कहा कि यदि प्रशासन कोई कार्रवाई न करे तो तत्काल उन्हें सूचना दी जाए। डिप्टी सीएम का आदेश मिलने के बाद तहसील सदर प्रशासन तत्काल ही हरकत में आ गया। तहसीलदार करनवीर सिंह राजस्व टीम के साथ उसी दिन मौके पर पहुंचे और चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को एक फिर तहसीलदार करनवीर सिंह राजस्व टीम के साथ गांव मोंगर पहुंचे और अपने सामने ही महिला कन्यावती के आवास का निर्माण कार्य शुरू करवाया। तहसीलदार ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने कहा कि यदि किसी ने निर्माण कार्य रुकवाने की चेष्ठा की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कन्यावती व अन्य परिजनो से बात करते सदर तहसीलदार करनवीर सिंह। संवाद

कन्यावती व अन्य परिजनो से बात करते सदर तहसीलदार करनवीर सिंह। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button