बदायूं

Budaun News: स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रास कंट्री रेस

Connect News 24

पुरुष, महिला दो वर्गों में होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में पुरुष व महिलाएं दोनों शामिल हो सकेंगे। प्रथम से तीन स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है।

उप्र खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरुष व महिला दोनों वर्गों में पांच और तीन किलोमीटर दूरी की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। जो सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर से शुरू होगी।

प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के पहले से तीसरे स्थान तक के विजयी प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी समय से उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराकर क्रॉस कंट्री रेस में भाग ले सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि इसमें आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button