बदायूं

Budaun News: विद्यार्थियों के विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की विशेष भूमिका

Connect News 24

Special role of parents along with teachers in the development of students

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन में चर्चा करते अ​भिभावक। स्रोत: सं

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा छह से इंटर तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वेदप्रकाश राठौर ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ-साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

सोमवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य वेदप्रकाश राठौर ने कहा कि महान व्यक्तित्व भौगोलिक सुख-सुविधाओं से नहीं बल्कि शिक्षक तथा अभिभावकों की सोच एवं विचारों से बनते हैं।

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने छात्र-छात्राओं के विकास के लिए अभिभावकों से सहयोग मांगते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने के पश्चात शिक्षा के स्तर में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई देगा। इसके लिए आचार्य एवं अभिभावकों को छात्र-छात्राओं के विकास के लिए नई-नई तकनीक के माध्यम का साथ लेते हुए शिक्षण कार्य कराया जाएगा।

इस मौके पर अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के विकास के लिए अपने सुझाव दिए। साथ ही अपनी कुछ समस्याएं भी रखीं, जिनके निदान का आश्वासन प्रधानाचार्य ने दिया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, अशोक कुमार, दिनेश शर्मा, बृजराज सिंह, राजेश कुमार शर्मा, विकास चतुर्वेदी, सुनील कुमार, प्रमोद पटेल, रुचि माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश कुमार एवं अनोज सक्सेना ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button