बदायूं

Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

Dead body of young man found hanging, accused of murder

मृतक मोरपाल फाइल फोटो। फंदे से लटके मिले युवक के शव की खबर के साथ

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव रहटनी में शनिवार रात 35 वर्षीय मोरपाल का शव उसकी ही बैठक में फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब पिलाकर हत्या करने और शव फंदे से लटका देने का आरोप लगाया हैै। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम रहटनी निवासी मोरपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। भाई ब्रजपाल और नन्हे का कहना है कि गांव के ही तीन लोग पिछले कई दिन से मोरपाल को शराब पिला रहे थे। वे उसे अपने ट्यूबवेल पर ले गए थे। वहां से घर नहीं आने दे रहे थे।

शनिवार रात वे मोरपाल को घर लेकर आए और फिर बैठक में मोरपाल की हत्या कर दी। उसका शव फंदे से लटका कर भाग गए। उन्होंने एक आरोपी को भागते हुए भी देखा था। इसके बाद परिवार वाले मोरपाल को फंदे से उतार कर नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस आत्महत्या का ही मामला मान रही है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button