बदायूं

Budaun News: एसडीएम बिल्सी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Connect News 24

Demand for action against SDM Bilsi

बिल्सी प्रकरण को लेकर विधायक को ज्ञापन सोंपते व्यापारी। संवाद

नाराज कारोबारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बिल्सी के व्यापारी के साथ एसडीएम द्वारा मारपीट किए जाने के मामले को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से मिले। व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से व्यापारी के साथ अभद्रता की गई। इससे साफ है कि एसडीएम की नजर में व्यापारी का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने मांग की कि एसडीएम के खिलाफ जांच कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

विधायक ने कहा कि व्यापारी के सम्मान के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उच्च स्तर पर कार्रवाई कराकर दंडित कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मोहित कुमार, पन्ना लाल वार्ष्णेय, हर्षित गुप्ता, योगेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, विनय गुप्ता और अवधेश लड्डा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button