बदायूं
Budaun News: बिल्सी में 15 दिसंबर के बाद चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
बिल्सी। नगर में अस्थायी अतिक्रमण से लोगों को दिक्कत हो रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने लोगों से 15 दिसंबर तक खुद अतिक्रमण हटा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए नगर में अभियान चलाया जाएगा। संबंधित व्यक्ति से जुर्माना भी वसूला जाएगा। अभियान से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया जाएगा। संवाद