बदायूं

Budaun News: ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच फंसने से किसान की मौत

Connect News 24

Farmer dies after getting stuck between trolley and tractor

मृतक ऋ​षिपाल सिंह का फाइल फोटो। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर किसान की मौत के साथ लगाएं

खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने के दौरान हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी में बुधवार दोपहर गन्ना लदी ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच फंसने से 49 वर्षीय किसान ऋषिपाल की मौत हो गई। वह अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर सेंटर जा रहे थे।

ग्राम सिलहरी निवासी ऋषिपाल सिंह खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार दोपहर उन्होंने अपने खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके उसमें मजदूरों से गन्ना भरवाया। इसके बाद वह खुद ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को सेंटर पर ले जाने के लिए खेत से निकालने लगे। इसी दौरान ट्रॉली के पहिये के नीचे मेड़ आने से आगे से ट्रैक्टर उठ गया, जिससे ऋषिपाल सिंह ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच में फंस गए।

यह देखकर मजदूरों ने शोर मचाया, जिससे कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल ट्रैक्टर को नीचे किया और उन्हें निकाला। परिवार वाले उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ऋषिपाल सिंह के दो बेटे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button