बदायूं

Budaun News: पेट के कीड़े मारने के लिए बच्चों को खिलाएं एल्बेंडाजोल गोली

Connect News 24

– राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई और पेट के कीड़ों से होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें बताया गया।

राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बताया कि कृमि संक्रमण से कुपोषण एवं खून में कमी हो जाती है, जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता। यह दवा वर्ष में दो बार 01-19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों किशोर किशोरियों को खानी चाहिए।

नोडल अधिकारी डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया कि-कृमि संक्रमण की रोकथाम आसान है। इसकी रोकथाम के लिए खुले में शौच न करें। आसपास सफाई रखें। साफ पानी से फल व सब्जियां धोंएं। हमेशा साफ पानी पियें और खाने को ढककर रखें। नाखून साफ और छोटे रखें। स्कूल न जाने वाले बच्चों को यह गोली नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में खिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएं उन्हें 17 अगस्त को मॉपअप दिवस पर गोली जरूर खिलवाएं।

सैदपुर। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से छह वर्ष के बच्चों को और छह से 19 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को स्कूलों में दवा खिलाई गई। नूरी रजा इंटर कॉलेज में सीएचसी अर्श काउंसलर अतुल मिश्रा ने इन बीमारियों से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी। प्रधानाचार्य एसएच कुरेशी, डॉ राजीव कुमार, डॉक्टर संजय यादव, फीरोज ख़ान, अब्दुल वाहिद, जाहिद हुसैन नूरी,साजिद सलमानी आदि उपस्थित रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button