बदायूं

Budaun News: स्कूलों में बच्चों की संख्या मिली कम तो रुकेगा शिक्षकों का वेतन

Connect News 24

बदायूं। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाई जाए, लेकिन स्कूलों में बच्चों की बेहद कम उपस्थिति मिल रही है। पिछले दिनों बीएसए के निरीक्षण में भी यह बात सामने आई थी। अब बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी की जाए, अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 2155 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 344770 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। शासन की मंशा है कि स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना पहुंचें, ताकि उनकी पढ़ाई बेहतर हो सके। पिछले दिनों डीएम मनोज कुमार से लेकर बीएसए स्वाति भारती ने स्कूलों में निरीक्षण किया तो काफी कम संख्या में बच्चे मौजूद मिले। बीएसए ने कहा कि अब निरीक्षण में जहां भी बच्चों की संख्या कम मिलेगी, वहां के शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button