बदायूं

Budaun News: आईटीआई में दाखिला लेने मेें लिए काउंसलिंग का आज अंतिम मौका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 05 Aug 2023 02:46 AM IST

बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि तीन अगस्त थी। इसे बढ़ाकर अब पांच अगस्त कर दिया है। ऐसे में शनिवार तक ही काउंसलिंग हो सकेगी। काउंसलिंग कराने के लिए छात्रों की भीड़ कॉलेज में लग रही है।

बदायूं, बिसौली, बिल्सी, दातागंज समेत छह सरकारी आईटीआई जिले में संचालित है। इन पर 2188 सीटें हैं। इन सीटों पर नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद में अब अभ्यार्थियों के नंबर पर प्रवेश को लेकर मेसेज आ रहे हैं। इसके बाद में अभ्यर्थी उस मेसेज का प्रिंट लेने के बाद अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र व प्रमाणपत्र लेकर काउंसलिंग कराने के लिए आईटीआई पहुंच रहे हैं।

हालांकि शासन स्तर से आईटीआई में कांउसलिंग कराने की अंतिम तिथि तीन अगस्त रखी गई थी, लेकिन सभी सीटों पर एडमिशन नहीं हो सके थे। इसकी वजह से शासन ने इसकी अंतिम तिथि तीन की जगह पांच अगस्त कर दी है। प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे में जो अभ्यर्थी तीन अगस्त तक काउंसलिंग नहीं करा पाए थे, उनके लिए यह अंतिम मौका दिया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button