Budaun News: हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों ने दिया ज्ञापन

सहसवान में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
बिसौली और सहसवान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश भारद्वाज व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील चौराहे पर पहुंचे और सांकेतिक जाम लगाया। एसडीम कल्पना जायसवाल ने मौके पर पहुचकर ज्ञापन लिया। इस मौके पर पंकज शर्मा, रविन्द्र कुमार, रामवीर यादव, अब्दुल हसन, राजेश भारद्वाज, मुकेश शर्मा, नरेश पाराशरी, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
सहसवान। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। जिसमें उन्होंने हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की। अधिवक्ताओं ने मांग की कि 48 घंटे के अंदर डीएम, एसपी और सीओ का स्थानांतरण किया जाए और दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी सेवा समाप्त की जाए।
वकीलों ने घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी की। इस मौके पर बार अध्यक्ष महावीर सिंह यादव, महासचिव सत्यवान सिंह, जावेद इकबाल, मजहिर अली, जितेंद्र यादव, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।