Pilibhit News: शिविर में छह मलेरिया और दो डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले

गांव पिपरिया दुलई में आयोजित स्वास्थ शिविर में जांच कराते जिला पंचायत अध्यक्ष के पति । संवाद
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई में 12 से अधिक लोगों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी पर सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 251 मरीजों की जांच कर दवाई बांटी गई। मलेरिया के छह और डेंगू के दो संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए।
गांव में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक होने पर इसकी जानकारी गांव के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह को देकर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की। बुधवार को सीएचसी की ओर से गांव में शिविर लगा। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने भी जांच कराई। शिविर में चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर ने मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटीं।
00
गांव पहुंचे सीएमओ, लोगों से ली जानकारी
बिलसंडा। गांव बिलहरा में तेजी से बढ़ रहे बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों को लेकर कैंप लगाया जा रहा ह। ग्रामीणों को चेकअप के बाद दवाएं भी दी जा रही है। बुधवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने गांव जाकर वहां लोगों से जानकारी ली। सभी को साफ सफाई रखने और मौसम के बदलाव से सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने कहा आशंका होने पर तत्काल सीएचसी जाकर अपनी जांच कराए। इस दौरान उन्होंने गांव में दवा का भी छिड़काव करवाया।

गांव पिपरिया दुलई में आयोजित स्वास्थ शिविर में जांच कराते जिला पंचायत अध्यक्ष के पति । संवाद