Budaun News: सभी बूथ पर सुनी गई मन की बात

कलौरा बूथ पर मन की बात सुनते भाजपाई।
बदायूं। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 103वें संस्करण को दातागंज विधानसभा के दातागंज नगर मंडल के कलौरा ग्राम के बूथ संख्या-155 पर कार्यकर्ताओं ने सुना। इसके बाद बूथ समिति की बैठक भी हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र और समाज की बात की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा की टीम अभियान चलाकर लोगों के बीच पीएम का संदेश पहुंचा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।
मन की बात कार्यक्रम जनपद में हज़ारों बूथ पर जगह जगह सुनी गई। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने बिनावर में, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं में, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कछला, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कादरचौक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने एपीएस उझानी में, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने इस्लामनगर में, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कछला में मन की बात कार्यक्रम को सुना।