Pilibhit News: तीन फर्मों पर डाला 5-5 हजार रुपये का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
बीसलपुर। मंडी प्रशासन ने निर्धारित अवधि में फर्मों का नवीनीकरण न कराने पर तीन फर्माें पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला है।
प्रभारी मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि जुर्माना ओम टिंबर मधवापुर के प्रोप्राइटर नीरज कुमार, हेवा फर्म चुर्रासकतपुर की प्रोप्राइटर नईमा, और शर्मा ट्रेडिंग कंपनी दौलतपुर के प्रोप्राइटर दिनेश कुमार पर डाला गया है। सचिव ने बताया कि मंडी अधिनियम के अनुसार इन फर्मों के मालिकों को 30 जून तक अपनी फर्म के लाइसेंसों का नवीनीकरण कराना था, लेकिन उन्होंने मंडी अधिनियम की अवहेलना करते हुए निर्धारित अवधि में नवीनीकरण नहीं कराया। संवाद