बदायूं

Budaun News: लापता बीए की छात्रा मिली, मेडिकल के लिए भेजा

Connect News 24

राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने से हो गई थी लापता

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर के एक मोहल्ले से लापता बीए की छात्रा पुलिस को मिल गई है। फिलहाल उसे मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर का कहना है कि छात्रा के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई कराई जाएगी। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की बीए की छात्रा मंगलवार को शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने से लापता हो गई थी। उसके पिता का कहना था कि वह बेटी को कॉलेज के गेट पर छोड़कर आया था। उसके बाद वह अपने घर चला आया लेकिन शाम तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया।

पिता उसे तलाश करते हुए कॉलेज भी पहुंचा था लेकिन छात्रा की सहेलियों ने उसके आने से इन्कार किया था। पिता ने उसके बारे में शहर के कई मोहल्लों और रिश्तेदारियों में जानकारी की पर कोई सुराग नहीं लगा। आखिर में पिता ने शहबाजपुर मोहल्ले के मां-बेटे समेत पांच के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

उसके बाद पुलिस भी छात्रा की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात छात्रा को आरोपियों के घर से ही बरामद कर लिया। प्रथम दृष्टतया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बाद में उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button