बदायूं

Budaun News: हर गरीब और वंचित की हितैषी है मोदी सरकार

Connect News 24

Modi government is well wisher of every poor and deprived

भाजपा कार्यालय पर योग के दौरान कार्यकर्ताओं को समझातीं सांसद डा.संघमित्रा मौर्य। संवाद

बदायूं। मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत बिसौली और सालारपुर में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। किसानों की आय दोगुना करने और अंत्योदय के ध्येय को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया गया।

एटा के एमएलसी आशीष यादव आशू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में देश-प्रदेश में राष्ट्रवाद, सुशासन, सुरक्षा और विकास की यात्रा सतत चलती रहेगी। लाभार्थी सम्मेलन के बाद भाजयुमो की बाइक रैली को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार सुबह भाजपा कार्यालय पर योग शिविर में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, पं. शारदाकांत शर्मा, शारदेंदु पाठक, राणाप्रताप सिंह, अमित पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय, सनवीर पाल, ओमकृष्ण सागर आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button