बदायूं

Budaun News: अस्थायी दुकानों पर पालिका ने फिर डलवाए ताले

Connect News 24

Municipality again locked temporary shops

सिंगलर गर्ल्स स्कूल के पास दुकानों पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए ताले।संवाद

बदायूं। वेंडिंग जोन में कुछ लोगों ने अस्थायी दुकानों के ताले तोड़कर अनाधिकृत तौर पर फिर व्यापार शुरू किया तो पालिका ने वहां ताले डलवा दिए हैं।

शहर में सड़कों पर ठेले-खोमचे वालों ने अतिक्रमण किया तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने वेंडिंग जोन का चयन किया। इसमें सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास वाली जगह भी शामिल की। वहां पर कुछ अस्थायी लोहे की दुकानों को ट्रायल के तौर पर रखवाया गया, लेकिन स्थिति जस की तस रही।

ऐसे में दुकानें खुल नहीं सकीं, लेकिन मई-जून में वहां पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत तौर पर व्यापार शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पालिका ने दुकानों पर ताला लगा दिया। कुछ माह तक दुकानें बंद रहीं, पर बाद में कुछ लोगाें ने फिर ताला तोड़कर व्यापार शुरू कर दिया।

जानकारी मिलने पर अब यहां पालिका ने दोबारा ताले लगवा दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोबारा बिना पालिका की अनुमति के ताले तोड़े गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button