बदायूं

Budaun News: बाइकें फिसलने और ट्रॉली से गिरकर नौ कांवड़िये घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST

उझानी (बदायूं)। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार देर रात से लेकर सोमवार तड़के तक चार स्थानों पर हादसों में नौ कांवड़िये घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार किया गया।

पहला हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास हुआ। बदायूं का विवेक बाइक फिसलने से घायल हो गया। इसके बाद कई स्थानों पर घायल कांवड़ियों में उसावां के गांव गौंतरा निवासी सोमेंद्र, बरेली में सिरोही थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय का मुकेश और दातागंज में समरेर निवासी दियोजीत को देर रात सीएचसी लाया गया।

सोमवार तड़के बिनावर के दो कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गए। दोनों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया। वहीं, जजपुरा मंदिर के पास घायल तीन कांवड़ियों की मेडिकल कॉलेज में पट्टी कराके उनके परिजन घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी कांवड़िये को ज्यादा चोट नहीं आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button