बदायूं

Budaun News: अब 15 तक ले सकेंगे इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 02 Jul 2023 01:25 AM IST

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जुलाई कर दी गई है। इसके अलावा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है।

केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर आवेदन किया जा सकता है। इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के छह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध हैं।

प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने अवगत कराया है कि महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर अन्य पांच जनपदों के अध्ययन केंद्रों को संबद्ध किया गया है तथा यहां उपलब्ध 17 पाठ्यक्रमों को बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button